रायपुर : भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता शत्रुहन साहू धरना स्थल बूढ़ा तालाब रायपुर में डटे हुए है उन्होंने कहा कि रेत का अवैध कारोबार खनिज संचालक की सांठगांठ से चल रही, रेत माफियाओं को इनका संरक्षण प्राप्त है तभी वह बेखौफ़ रेत की चोरी कर रहा है इसलिए भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाना जिसके समर्थन में आंदोलन समिति के अध्यक्ष सूरज उपाध्याय के नेतृत्व में मुन्ना बिसेन, तेजेन्द्र तोडेकर, निशांत भट्ट, सतवंत महिलांग कमल नायक ने संचालक (खनिज विभाग रायपुर) को भ्रष्ट खनिज अधिकारियो को निलंबित कर प्रदेश वासियों को रियायत दर पर रेत प्रदान करने ज्ञापन सौंपा। 
वहीं भूख हड़ताल को विभिन्न संगठनों एवं आमजन का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है आज रेल्वे कांट्रैक्टर के अध्यक्ष संजय पांडेय, प्राकृतिक न्याय समिति के ममता तिवारी,संजय सिन्हा व भीखम साहू गरियाबंद जिला के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर परमेश्वर साहू धनेंद्र तारक महादेव साहू अपने साथियों के साथ के धरना स्थल आकर समर्थन दिया आम आदमी पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठे शत्रुहन साहू का समर्थन किया इस अवसर पर प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, संगठन प्रभारी सूरज उपाध्याय प्रदेश सह संगठन प्रभारी मुन्ना बिसेन यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर, अन्नू अरुण सिंह ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि खनिज अधिकारी को तत्काल निलंबित करते हुए ठेकेदारी प्रथा निरस्त कर रेत खनन को शासकीय कर निर्धारित दर पर प्रदेशवासियों वासियों को उपलब्ध करानी चाहिए साथ ही सभी एनजीटी के गाइडलाइन का पालन करते हुए रेत खनन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाई जाए जिससे रेत की कालाबाजारी पर रोक लग सके प्रियंका मिश्रा डागेश्वर भारती संदीप नापित बबलू पांडे महावीर यदु लक्ष्मण सेन अजीम खान एवं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।
5 सूत्रीय मांग:-
1 . रेत के अवैध कारोबार खनन भंडारण परिवहन एवं कालाबाजारी को रोकने प्रत्येक रेत घाट में सीसीटीवी कैमरा लगाने
2. पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने
3. रेत का दाम निर्धारित कर जिला वासियों को उचित दाम पर रेत उपलब्ध कराने
4. ठेकेदारी प्रथा को निरस्त कर ग्राम पंचायत को रायल्टी का अधिकार देते हुए पुन: नाका सिस्टम चालू करने जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके
5. भ्रष्ट खनिज अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सलिप्त दोषी लोगों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने
