सीएम बघेल 1 नवंबर को देंगे कई सौगात, अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, मल्टीस्टोरी पार्किंग, बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण का करेंगे लोकार्पण

रायपुर, छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल 1 नवंबर को राजधानी को सौगात देंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के मुताबिक 1 नवंबर को सीएम बघेल अंतर्राज्यीय बस स्टैंड, मल्टीस्टोरी पार्किंग, बूढ़ातालाब सौंदर्यीकरण, जवाहर बाजार, शहीद स्मारक स्कूल जीर्णोद्धार का लोकार्पण करेंगे।

वहीं शिव डहरिया ने मरवाही नगर पंचायत को लेकर राजभवन की आपत्ति व बैठक पर भी बयान दिया है। उनके मुताबिक नपं और नपा बनाने का अधिकार सरकार को है।

बीजेपी शासनकाल में 25 से अधिक नगर पंचायत बनाए गए। हम राज्यपाल का पूरा सम्मान करते हैं। सरकार जनता की हित पर फ़ैसला लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *