रायपुर : पुलिस महानिदेशक विडियो कॉलिंग के जरिए करेंगे संवाद : पहला संवाद 7 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों से

रायपुर, 03 अक्टूबर 2020

पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम.अवस्थी द्वारा स्पंदन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पेशल इंटरेक्शन प्रोग्राम के तहत विडियो कॉल के माध्यम से आरक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों से पुलिसिंग के संबंध में संवाद करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहला संवाद कार्यक्रम 07 अक्टूबर 2020 को रखा गया है, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों से चर्चा की जायेगी। इसके पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों से पृथक-पृथक सप्ताहवार चर्चा की जायेगी। उक्त चर्चा हेतु तिथि एवं समय पृथक से निर्धारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर पुलिसिंग को और अधिक बेहतर बनाना है, जिससे आम जनता को पुलिसिंग के माध्यम से और बेहतर सेवा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *