5 से 8 नवम्बर तक होगी सहायक प्राध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त 1384 पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 5 नवम्बर से 8 नवम्बर तक नियत की गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा की समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी।

बता दें कि पिछले साल 23 नवंबर को उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अलग—अलग 1384 पदों पर भर्ती होनी है।

विषयों के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण

अंग्रेजी, पद : 130
– भौतिक शास्त्र, पद : 116
– राजनीति शास्त्र, पद : 59
– हिंदी, पद : 50
– गृह विज्ञान, पद : 09
– वाणिज्य, पद : 184
– रसायन शास्त्र, पद : 150
– गणित, पद : 99
– अर्थशास्त्र, पद : 61
– इतिहास, पद : 56
– वनस्पति शास्त्र, पद : 147
– प्राणी शास्त्र, पद : 125
– भूगोल, पद : 52
– समाज शास्त्र, पद : 36
– टीएसआर टेक्नोलॉजी, पद : 01
– सेरिकल्चर, पद : 03
– भू-गर्भशास्त्र, पद : 05
– मनोविज्ञान, पद : 08
– कंप्यूटर साइंस, पद : 12
– बायो टेक्नोलॉजी, पद : 06
– कंप्यूटर एप्लीकेशन, पद : 20
– विधि, पद : 32
– संस्कृत, पद : 05
– माइक्रो बायोलॉजी, पद : 08
– बायोकेमिस्ट्री, पद : 01
– वानिकी, पद : 01
– सूचना प्रौद्योगिकी, पद : 08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *