राज्य सरकार ने प्रदेश में 1 दिन के राजकीय शोक का किया ऐलान

रायपुर | कुवैत के प्रशासक शेख सबा अल-अहमद, अल जाबेर, अल-सबा के निधर पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी रविवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी. सिंह ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 29 सितंबर 2020 को कुवैत के प्रशासक के शेख सबा के निधन का उल्लेख किया गया है। उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा 04 अक्टूबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है। भारत सरकार के निर्देशानुसार आज राज्य में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक के दौरान राज्य में सभी शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज  फहराये जाते है वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरांजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाऐंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *