स्कूल : छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद ? प्रमुख सचिव ने दिया है ये जवाब….

छत्तीसगढ़ में स्कूल क्या 15 अक्टूबर के बाद खुल जायेगा ?..ये एक बड़ा सवाल बन गया है। हालांकि NPG से बातचीत में प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने स्पष्ट कर दिया है कि स्कूल को लेकर राज्य सरकार संजीदगी से सोच विचारकर फैसला लेगी। हालांकि कई राज्यों में फिलहाल स्कूल खुलने पर ग्रहण लगा है। दिल्ली सरकार ने अक्टूबर महीने में स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया है। दिल्ली में 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर जल्द ही स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जा सकती है। उसी बैठक में निर्णय लिया जायेगा कि स्कूल को फिलहाल खोला जाये या नहीं। खुद प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने साफ किया है कि प्रदेश में कोरोना के हालात को देखकर और परिस्थितियों के अनुकूल होने पर ही स्कूल खोला जायेगा। हालांकि ये खबरें आ रही है कि केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक जब 9वीं-12वीं के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था, तो भी अधिकांश पैरेंट्स ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया था, ऐसे में ये भी बड़ा चुनौतीपूर्ण होगा कि पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. इससे पहले 5 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *