सुशांत सिंह की मौत हत्या नहीं आत्महत्या.. बहन बोलीं- सीबीआई पर है सबकी नजर

मुंबई: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लोगों से अपील की है कि सभी ईश्वर पर भरोसा रखें और सुशांत की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में सामने आ रहे निष्कर्षों पर ध्यान केंद्रित करें. हर बार की तरह इस बार भी उन्हें अभिनेत्री और सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का साथ मिला है.

शनिवार को सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने सीबीआई को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में सुशांत की हत्या होने के दावे को खारिज कर दिया है और इसे आत्महत्या करार दिया है.

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपके भरोसे की परीक्षा तब होती है, जब आप मुश्किल वक्त में भी मजबूत और अडिग बने रहते हैं. मैं अपने एक्सटेंडेड फैमिली से अपील करती हूं कि वे ईश्वर में अपना विश्वास बनाए रखें और दिल से दुआ करें. प्रार्थना करें कि सच बाहर आ जाए. ऑलआईऑनसीबीआई

अंकिता ने श्वेता के इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर साझा करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया. इस पोस्ट पर सुशांत के किसी समर्थक ने अपना समर्थन देते हुए लिखा, “दी अगर कुछ नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर उतर आएंगे.” किसी और ने लिखा, “सीबीआई निष्पक्ष बने रहें. हम सच चाहते हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *