इन छोटी बातों की वजह से टूट जाते हैं रिश्ते, जानें क्या होते हैं इसके कारण

रिश्तों के मायने बदल रहे हैं और इस वजह से लोगों के रिश्तों में दरार आ रही है और आजकल प्यार भरा रिश्ता पलभर में ही टूट जाता है, जबकि पहले के रिश्तों में मजबूती होती थी और लोग उसे निभाना चाहते थे लेकिन आजकल ये नहीं हो रहा है. कई बार देखने को मिलता है कि दो लोग अपने रिश्ते को बनाने की बजाय बिगाड़ देते हैं और यही वजह है जो वो लंबे समय तक किसी खुशहाल रिश्ते के साथ जुड़कर नहीं रह पाते हैं

आप एक अच्छे रिश्ते में होते हैं लेकिन कई बार प्यार होने के बावजूद भी उनके बीच दूरियां आ जाती है और उन्हें खुद भी नहीं पता चलता है कि ऐसा क्यों हो रहा है. ब्रेकअप की वजह एक नहीं होती है बल्कि कई सारी होती है और कई बार हमारी छोटी सी गलतियों की वजह से ऐसा हो जाता है. तो चलिए जानते हैं कि ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में जिनके कारण एक रिश्ता फेल हो जाता है

1. ज्यादा उम्मीदें
कई बार रिश्ते में कपल्स एक दूसरे से ज्यादा ही उम्मीदें लगा लेते हैं जिस वजह से रिश्तों में दरार आ जाती है. शुरुआत में हर किसी को अपने रिश्ते से उम्मीदें नहीं होती है, लेकिन जैसे-जैसे ये रिश्ता आगे बढ़ जाता है उतनी ही आपकी उम्मीदें भी बढ़ जाती है तो सामने वाले व्यक्ति के लिए उसे पूरा करना कठिन हो जाता है. जिस वजह से कई बार रिश्ते में दरार आ जाता है और रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है

2. गलतफहमी
हर कपल के बीच गलतफहमी होना बेहद आम है और रिश्ते कई बार इसकी वजह से ही टूट हो जाती हैं. कई बार लोग अपनी लाइफ में इतना व्यस्त हो जाते हैं जिस वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं और इस स्थिती में उनके बीच विचाकों में मतभेद और गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं औऱ जब ये गलतफहमी अधिक बढ़ जाती है तो इससे रिश्ते में दरार आ जाती है. ऐसे में आप अपने रिश्ते में गलतफहमी ना आने दें.

3. ईगो
प्यार में ईगो नहीं होना चाहिए फिर चाहे वो लड़के के बीच हो या फिर लड़की के बीच. ये एक खूबसूरत से रिश्ते को खत्म कर सकता है, ऐसे में आप दोनों एक दूसरे के बीच इन चीजों को ना दें ताकि आपका रिश्ता और भरोसे के साथ आगे बढ़ सके.

4. विश्वास की कमी
कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि कपल्स आपस में एक-दूसरे से प्यार तो बहुत करते हैं, लेकिन वे सामने वाले व्यक्ति पर विश्वास नहीं करतेअधिकतर कपल्स के रिश्ते में विश्वास का संकट देखने में मिलता है. लेकिन कुछ कारणों के चलते यह विश्वास डगमगा जाता है और रिलेशन में विश्वास के अभाव के कारण हमेशा ही एक असुरक्षा रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *