मंत्री अनिला भेंडिया के पति और पूर्व IG ‌रविंद्र के निधन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति और सेवानिवृत्त आई जी रवींद्र भेड़िया का आकस्मिक निधन हो गया। देर रात रायपुर निवास में हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया।

निधन की खबर फैलते ही राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि वे एक‌ साहसी पुलिस अधिकारी और सक्रिय सामाज‌सेवी थे, ईश्वर दुख की इस घड़ी में परिवार को‌ संबल प्रदान करें।

मृतक के शव को उनके गृहग्राम पीपरछेड़ी लाया गया है। यहां सुबह 10:30 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *