देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 74442 नए मामले, 903 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 74,442 नए मामले सामने आए हैं। रविवार की तुलना में नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। वहीं 903 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 66 लाख के पार हो गई है। देश में वर्तमान में कोविड के कुल मामले 66,23,816 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,34,427 है जबकि 55,86,704 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,02,685 मरीजों की जान जा चुकी है।

वहीं सामने आए कोरोना के नए मामले और मौत के आंकड़े में रविवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को 75,829 नए मामले सामने आए थे। वहीं वायरस के कारण 940 मरीजों का मौत हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *