डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहे अन्नदाता, दुर्भाग्यजनक….सांसद सुनील सोनी

रायपुर: दुर्ग जिले के मातरोडिह गांव में किसान की आत्महत्या मामले को लेकर सांसद सुनील सोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सांसद सोनी ने कहा है कि किसान डिप्रेशन में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं, जो कि काफी दुर्भाग्यजनक है। मामले को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है, सिर्फ उनके नाम से राजनीति हो रही है। सरकार का पूरा ध्यान मारवाही उपचुनाव की ओर है।

इस मामले को लेकर इससे पहले पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने दुर्ग जिले में किसान की आत्महत्या मामले पर न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही मृतक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। पूर्व कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का काम केवल केंद्र सरकार का विरोध करना है, केवल किसान के नाम पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

इधर दुर्ग के किसान की आत्महत्या के मामले की जानकारी लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मातरोडीह पहुंचे हैं, उन्होने मृतक के परिजनों और अधिकारियों से जानकारी ली है, गृह मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि किसानों के खेतों में होने वाली बीमारियों की पूरी जानकारी लें, कौन सी दवा उपयोग में लेना है उसकी जानाकरी दें। ‘लीफ ब्लाइट’ और ‘सिफ ब्लाइट’ नामक बीमारी से धान को नुकसान हो रहा है। कुछ किसानों के खेतों में इस बीमारी के होने की जानकारी मिल रही है। वहीं कृषि अधिकारी सहित तहसीलदार भी मातरोडीह गांव पहुंचे हैं, उन्होने परिजनों से जानकारी ली है, खेत जाकर भी उन्होने फसल का जायजा लिया है, धान में लीफ ब्लाइट बीमारी होने की जानकारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *