दूध में अदरक मिलाकर पीने से दूर होंगी कई बीमारियां, जानें इसे बनाने का तरीका

अदरक हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें पाए जाने वाले गुण आपकी सेहत को हमेशा सुरक्षित रखत हैं. अदरक की चाय तो आपने कई बार भी होगी और ये हर किसी को पसंद होता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अगर आप दूध में अदरक मिलाकर पिया जाए जो इसके फायदे दो गुने हो जाते हैं. सभी जानते हैं कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो आपको वायरल फ्लू, जैसी बीमारियों में ठीक कर देता है.

बहुत कम लोग जानते हैं कि अदरक को दूध में डालकर पिया जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. ऐसे मे चलिए जानते हैं कि कैसे आप अदरक के दूध का सेवन कर सकते हैं और साथ ही ये आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है. तो जानें कि दूध में अदरक मिलाने से क्‍या-क्‍या फायदा हो सकता है और आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं.

1. पाचन शक्ति
अगर आपकी पाचन झमता अच्छी नहीं है तो ऐसे में आपको इसका सेवन करना चाहिए. साथ ही ये कब्ज,पेट दर्द,एसिडिटी,एसिड रेफ्लक्स से पाचन तंत्र की रक्षा करते हैं. ऐसे में आप नाश्त के बाद अदरक के दूध का सेवन करें ये आपको फायदा पहुंचाएगा.

2. हड्डियां होंगे मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती हैं। दूध का सेवन करने से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और यदि दूध के साथ अदरक को मिलाकर इसका सेवन रोज किया जाए, तो इनमें मौजूद एंटी इंफ्लैमेटरी गुण हड्डियों को मजबूती देने के साथ उसकी सूजन को भी कम कर देते है.

3. इम्यूनिटी बढ़ाए
कोरोना के काल में अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के सीच रहे हैं तो ऐसे में आप अदरक वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि अदरक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाये जाते है, जो शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते है.

4. पेट का दर्द
अदरक के इस्तेमाल से आपके खराब पेट को भी दुरुस्त किया जा सकताहै. दरअसल अदरक में भरपूर मात्रा में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो आपको पेट दर्द में आराम दिलाएंगे. इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच अदरक पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है.

5. गले की खराश
अगर आपके गले में खराश है तो ऐसे में अदरक का दूध जरुर लें, क्योंकि इससे न सिर्फ गले की खराश जल्दी दूर होती है बल्कि यह गले के संक्रमण को भी जल्दी ठीक कर देता है. अगर आप गले की खराश से पीड़ित हैं तो रात में सोने से पहले अदरक दूध पिए और इसके एक घंटे बाद तक पानी न पियें.

अदरक का दूध बनाने की व‍िधि-

अदरक का दूध बनाने के लिए दूध को गर्म करके उसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबालें और फिर छान लें. आप चाहें तो अदरक को पीसकर भी डाल सकते हैं, रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन फायदेमंद होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *