छत्तीसगढ़ में 2681 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान….13 मौत

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस तेजी (Coronavirus Outbreak) से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने मेडिकल बुलेटिन (Medical Bulletin) जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 2681 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं, आज 2817 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 13 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 2681 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 126005 हो गई है।इनमें से 97067 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 27857 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 1081 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *