देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 61267 नए मामले, 884 ने गंवाई जान

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 61,267 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार की तुलना में नए मामलों में काफी गिरावट आई है। वहीं 804 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कोविड के कुल मामले 66,85,083 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,03,569 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं सामने आए कोरोना के नए मामले और मौत के आंकड़े में सोमवार की तुलना में काफी गिरावट आई है। सोमवार को वायरस के 74,442 नए मामले सामने आए थे। वहीं वायरस के कारण 940 मरीजों की मौत हुई थी। इसके अलावा सक्रिय मामलों में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *