हाथरस केस: पूर्व जज की निगरानी में जांच कराने की मांग, आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: हाथरस दुष्कर्म मामले से संबंधित एक याचिका पर शीर्ष अदालत आज सुनवाई करने वाली है. इस जनहित याचिका में ऐसी CBI-SIT जांच की मांग की गई है, जिसकी निगरानी पूर्व न्यायाधीश करे. चाहे वह जज सुप्रीम कोर्ट के हों या फिर उच्च न्यायलय के. बता दें कि 19 वर्षीय लड़की से जुड़े इस रेप केस में योगी सरकार पहले ही SIT गठित कर चुकी है और CBI जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं.

यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सत्यम दुबे ने दाखिल की है. इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस पर मामले को सही तरीके से ना देखने के आरोप लगाते हुए कहा गया है कि मामले की सही जांच आवश्यक है. याचिका में यह भी कहा गया है कि ट्रायल जब भी आरंभ हो वह यूपी नहीं दिल्ली में हो. उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. उस लड़की की उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी. मामले में अबतक 5 पुलिसवाले निलंबित हो चुके हैं. इसमें सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस भी शामिल हैं.

फिलहाल हाथरस मामला सियासी रूप भी ले चुका है. राजनीतिक दल राज्य सरकार को निशाने पर लेती हुईं हाथरस जा रही हैं और पीड़ित के परिवार से मिल रही हैं. दूसरी ओर यह भी दावा है कि इस मामले को जातिगत रंग देकर माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र रचा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *