शिक्षाकर्मियों के संविलियन को लेकर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम का बड़ा बयान…

रायपुर। प्रदेश में स्कूल खोलने और शिक्षाकर्मियों के संविलियन को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान समाने आया है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल खोलने को लेकर यह साफ कर दिया कि 15 अक्टूबर से प्रदेश में स्कूल खुलेंगे या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। मंत्री टेकाम ने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना का संक्रमण नहीं है वहां स्कूल खोले जाने पर विचार किया जा रहा है।प्रदेश के सभी स्कूलों के प्रचार्यों से राय मशवरा किया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्था है कि नही उसपर भी ध्यान दिया जा रहा है। वहीं इस बीच स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल खुलने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि स्कूल खुले भी तो बच्चों को स्कूल आने पर शर्त नहीं रखी जाएगी। साथ ही आॅनलाइन कक्षाए पहले की तहर निरंतर जारी रहेंगी।वहीं दूसरी ओर मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने शिक्षा कर्मियों के लिए खुशखबरी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किया संविलयन का वादा पूरा करने जा रही है। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से ही शिक्षा कर्मियों का संविलयन का काम सरकार पूरा करने जा रही है। मंत्री टेकाम ने कहा कि दो साल या दो साल से अधिक की सेवा पूरी करने वाले शिक्षाकर्मियों की 20 अक्टूबर तक लिस्ट मांगी गई। जिसके तहत 16 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *