रायपुर : चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी नामांकित

रायपुर, 09 अक्टूबर 2020

नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एवं प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया गया है।
राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में नेशनल क्रिटिकल इन्फार्मेंशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन सेंटर भारत सरकार द्वारा चिप्स के उपाध्यक्ष को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी नामांकित किया गया था, अब आदेश में संशोधन करते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राज्य का मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ) नामांकित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *