रायपुर : मशरूम उत्पादन और वर्मी कम्पोस्ट कार्य से 40 महिलाएं एवं 50 युवा बढ़ रहे आगे : कम लागत में अधिक मशरूम उत्पादन के लिए तैयार की गई है विशेष संरचना

रायपुर, 09 अक्टूबर 2020

मशरूम उत्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त श्री सौरभ जंघेल के सहयोग से राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम जंगलपुर में कम लागत एवं छोटे स्थान में अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन के लिए विशेष संरचना तैयार की गई है। स्वसहायता समूह की 40 महिलाएं इस कार्य में जुड़ी हुई है, वहीं गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों के 50 से 60 युवा इस कार्य में लगे हैं और कृषि कार्य भी कर रहे हैं। मशरूम का प्रोसेसिंग कर मशरूम सूप एवं मशरूम पॉवडर भी बनाया जा रहा है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। यह डायबिटिज, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करने में कारगर है। वहीं मशरूम से पापड़, बड़ी एवं अचार भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर राजनांदगांव श्री टोपेश्वर वर्मा ने श्री सौरभ जंघेल से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
श्री सौरभ जंघेल ने बताया कि कृषि विभाग की मदद से गांव में 50 वर्मी बेड यहां लगाए गए हैं और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट पैक करके विक्रय भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *