जिंदगी में पुराने प्यार के दोबारा लौट आने से हो गई हैं कंफ्यूज…. इन टिप्स को करें फॉलो

नए रिश्ते पर ना पड़ने दें असर- आपका अपने एक्स के साथ जो कोई भी रिश्ता था लेकिन अब सच्चाई ये है कि आप दोनों के बीच कुछ नहीं है और आपका ब्रेकअप हो चुका है. हो सकता है अब आप किसी और के साथ रिश्ते मे भी हों. ऐसे में पुराने प्यार के जिंदगी में वापिस आने पर ऐसी कोई गलती ना करें जिससे आपका नया रिश्ता टूट जाए. ऐसे में अगर अपने पुराने प्यार से टकरा भी जाएं तो उसे केवल एक अनजान शख्स की तरह ही ट्रीट करें

एक्स को कलीग की तरह करें ट्रीट- कई लोग अपने पुराने प्यार को देखने के बाद काफी इमोश्नल हो जाते हैं और उन्हें कुछ समझ में नहां आता. ऐसे में आपको यब नहीं भूलना चाहिए कि अब आपकी लाइफ में कोई और भी है. ऐसे में अपने एक्स के अचानक जिंदगी में आने पर आप उसे अपने कलीग की ही तरह ट्रीट करें.

कहीं आपको दोबारा प्यार तो नहीं होगा- ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना है कि ब्रेक लेने के बाद रिश्ते में आईं दूरियां बहुत हद एक कम हो जाती है. ऐसे में जब कई सालों बाद आपका एक्स आपकी नजरों के सामने आता है तो उसके साथ भी ऐसा ही कुछ होता हुआ दिखाई देता है. हालांकि, यहीं पर आपको खुद को संभालने की जरूरत है.

गड़े मुर्दे ना उखाड़े- एक्स के अचानक लाइफ में आने पर गड़े मुर्दों को ना उखाड़ें. माना एक्स तो देखते आपको पुराना समय दोबारा याद आने लगेगा, लेकिन ऐसा करने से आपको खुद को रोकना होगा. इस समय में आपको खुद को मजबूत बनाना है और नजरें मिलने पर भी पुरानी बातों का जिक्र करने से बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *