रणबीर कपूर को गर्लफ्रेंड आलिया से मिला ये खास तोहफा? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया और रणबीर आलिया के फैन पेजों पर ऐसी जानकारियां सामने आईं कि ये साइकिल रणबीर कपूर को उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट ने गिफ्ट की है.

हालांकि इस खबर का कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है लेकिन बावजूद इसके कम से कम सोशल मीडिया पर तो यही लहर है. रणबीर की ये नई रेड कलर की साइकिल काफी कूल लग रही थी.

रणबीर भी डार्क ब्लू टीशर्ट और डैमेज जींस पहनकर इस स्टाइलिश साइकिल को फ्लॉन्ट करते दिखाई पड़े. जहां तक इस साइकिल की कीमत की बात है तो इतनी कीमत में आप कोई छोटी-मोटी ट्रिप पूरी कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की इस साइकिल की कीमत 1.5 लाख रुपये है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम करते नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *