पुणे में जब्त हुआ 20 करोड़ का एमडी ट्रक

पुणे: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है। इस समय पुरा बॉलीवुड ड्रग्स केस को लेकर घेरे में है। ड्रग्स केस में अब तक कई बड़े स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं और एक के बाद एक चौकाने वाले नाम सामने भी आते जा रहे हैं। अब इसी मामले की जांच के दौरान पुणे शहर में एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हो गया है। जी दरअसल देश में ड्रग्स पर पाबंदी होने के बाद भी यह सभी जगहों पर बिकता है।

अब पुणे में जो कार्रवाई की गई है उसमे तकरीबन 20 करोड़ का एमडी ट्रक जब्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने चाकन इलाके के पास शेल पिंपल गांव से बेचने के लिए लाए गए 20 करोड़ के मेफ़ेड्रान ड्रग्स को जब किया है। केवल यही नहीं बल्कि पुलिस का कहना है अब तक पुणे शहर में इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स नहीं पकड़ा गया था। वैसे पुलिस अब इस ड्रग्स के जखीरे के मालिक तक पहुंचने के लिए जुट चुकी है। इसके अलावा पुलिस यह भी जानना चाह रही है कि यह नशे का सामान कहां पर और किसको किसको भेजा जाना था।

इस मामले में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक पुणे पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लोग एमडी ड्रग्स को खरीदने और बेचने के लिए चाकन के शेल पिंपलगांव में इकट्ठा होने वाले हैं। उसी के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इस मामले में 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *