सुशांत के बहाने फिल्म इंडस्ट्री का गटर साफ हो रहा, इन्हें हो रही तकलीफ…..कंगना रनौत

कंगना रनौत (Kangana Ranut) इन दिनों सुर्खियों में हैं. वो लगातार बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन और नेपोटिज्म को लेकर निशाना साध रही हैं. एक बार फिर से कंगना ने ट्वीट करके इसपर बोला है. एक के बाद एक कंगना ने कई ट्वीट किए हैं.

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा, ‘फिल्म उद्योग का एक अलिखित कानून है, तुम मेरी गंदे राज को छिपाओं, मैं तुम्हारें रहस्य को छिपाऊंगा, ये एक दूसरे के निष्ठा के आधार पर होता है. जब से मैं पैदा हुआ हूं, मैं केवल मुट्ठी भर पुरुषों को देख रही हूं, जो फिल्म परिवारों से उद्योग चलाते हैं. यह कब बदलेगा?’

कंगना ने आगे कहा बड़े हीरो न केवल महिलाओं को विषय वस्तु बनाते हैं, बल्कि युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं. वे सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा पुरुषों को आगे नहीं आने देते हैं. 50 के उम्र में वे स्कूली बच्चों की तरह खेलना चाहते हैं. वे कभी भी किसी के लिए खड़े नहीं होते हैं. भले ही लोगों के साथ अन्याय हो रहा हो, उनकी आंखों के सामने.

इसके आगे वो कहती हैं, ‘ड्रग्स, शोषण, भाई-भतीजावाद और जिहाद के गटर को इस गटर को साफ करने के बजाय बंद कर दिया गया है.’

कंगना यही नहीं रूकती हैं. उन्होंने कहा कि मैं कई सालों से बॉलीवुड में शोषण और बुलीइंग की शिकायत कर रही हूं आज़ उसी कारण एक कलाकार की मृत्यु हो गयी, अगर सुशांत की मृत्यु के बहाने बॉलीवुड का गटर साफ़ हो रहा है तो इनको इतनी तकलीफ़ क्यों हो रही है इसका भी सारा हिसाब है मेरे पास.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *