मरवाही उपचुनाव : कांग्रेस ने किया अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान……

रायपुर। मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मरवाही के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके ध्रुव उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी होंगे। डॉ. केके ध्रुव ने पहले ही इस्तीफा जिला चिकित्सा अधिकारी को भेज दिया था।

बता दें कि मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव 3 नवंबर को होगा, जबकि नतीजा 10 नवंबर को आएगा. यह कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ में पहला चुनाव होगा. इसकी वजह से इस उपचुनाव में आयोग ने वोटर्स को संक्रमण से बचाने कई बदलाव किए हैं. वोटिंग के एक दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा.

मतदान केंद्र में वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग भी होगी. ऐसे मतदाता, जिनका तापमान ज्यादा रहेगा वो सबसे आखिरी में बचे हुए एक घंटे में ही वोट डाल पाएंगे. मतदाताओं को हाथ धोने के लिए मतदान केंद्र के एंट्री गेट पर साबुन पानी और सैनिटाइजर का बंदोबस्त भी रहेगा.

फिजिकल दूरी के लिए हर बूथ पर वर्गाकार डिब्बे भी बनाए जाएंगे. कतार में हर मतदाता के बीच 6 फीट का फासला होगा. वोटर्स को हैंडग्लब्स भी दिए जाएंगे. 9 से 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे. 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *