भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने कहा कि ‘एक तरह से फारूक अब्दुल्ला ने अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं। एक सांसद द्वारा देश की संप्रुभता पर सवाल उठाना शोभा देता है क्या?’
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना कबूल नहीं है। इसकी दोबारा बहाली में चीन की मदद से मिल सकती है। राज्य में जबतक अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता है तब तक हम रुकने वाले नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन करने वालों को गद्दार बताया।’
संबित पात्रा ने कहा कि ‘एक तरह से फारूक अब्दुल्ला ने अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं। वहीं दूसरी और एक देशद्रोही कमेंट करते हैं कि भविष्य में हमें अगर मौका मिला तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे।’
उन्होंने आगे कहा, ’24 सितंबर को फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि आप अगर जम्मू कश्मीर में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वह भारतीय हैं, तो लोग कहेंगे कि नहीं हम भारतीय नहीं है। उसी बयान में ही उन्होंने ये भी कहा था कि अच्छा होगा अगर हम चीन के साथ मिल जाएं।
संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘देश की संप्रभुता पर प्रश्न उठाना, देश की स्वतंत्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाना क्या एक सांसद को शोभा देता है? क्या ये देश विरोधी बातें नहीं हैं? इन्हीं फारूक अब्दुल्ला ने भारत के लिए कहा था कि PoK क्या तुम्हारे बाप का है, जो तुम PoK ले लोगे, क्या पाकिस्तान ने चूड़ियां पहनी हैं।
गौरतलब है कि पांच अगस्त 2019 को संसद द्वारा अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया गया था। इसके सात ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील कर दिया था।
