DPI ने संविलियन को लेकर CEO को जारी किया नया रिमाइंडर

शिक्षाकर्मियों के संविलियन को लेकर एक बार फिर DPI जितेंद्र शुक्ला ने सभी जिला पंचायत और जनपद सीईओ को कड़ा रिमांइडर भेजा है। 2 वर्ष या 2 वर्ष से ज्यादा की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकर्मियों का संविलियन 1 नवंबर से होना है। इस बाबत एक बाद फिर डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर उसके जल्द क्रियान्वयन का निर्देश दिया है।

जारी दिशा निर्देश में डीपीआई ने कहा है कि सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग का संविलियन जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी किया जायेगा, वहीं शिक्षक का संविलियन संभागीय संयुक्त संचालक और व्याख्याता संवर्ग का संविलियन आदेश डीपीआई स्तर पर जारी किया जायेगा।

डीपीआई ने अपने 5 अक्टूबर को भेजे पत्र का हवाला देते हुए जिला व जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि वो जिले में कार्यरत व्याख्याता जो 2 साल की सेवा पूर्ण कर चुके हैं, उनका संविलियन प्रस्ताव तय समय सीमा में डीपीआई को उपलब्ध करायें। साथ ही संविलियन के पूर्व एनएलडीएल से प्रान नंबर आवंटित कराने, वेतन राशि की कटौती कर नियोक्ता के खाते में जमा कराने और सर्विस बुक के संधारण की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने 2 वर्ष या 2 वर्ष से ज्यादा सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों के 1 नवंबर से शिक्षा विभाग में संविलियन के निर्देश दिये हैं। इस बाबत डीपीआई ने संविलियन के पूर्व सभी दस्तावेजों और शिक्षकों की सूची 20 अक्टूबर तक जिलों से मंगायी है। उसी कड़ी में आज तय वक्त के पहले एक और रिमाइंडर भी राज्य स्तर से जिला व जनपद सीईओ को भेजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *