कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 55342 नए मामले, घट रही है संक्रमितों की संख्या

देश में बेशक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि नए मामलों में कमी आ रही है। भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान वायरस के 55,342 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 706 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।

मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,881 हो गई है। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,38,729 है। जबकि 62,27,296 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या वे देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1,09,856 पर पहुंच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *