5वीं की छात्रा से दरिंदगी, 5 लड़कों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म

रांची: झारखंड के गुमला जिले में 5वीं कक्षा की बच्ची के साथ 5 लड़कों ने रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को घर से अपहरण करके ले गए थे। यह मामला शनिवार देर रात का है। रविवार को मामले को दबाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता के माता-पिता ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़िता के माता-पिता ने दोनों आरोपियों के हाथ और पैर काटने का प्रयास किया। दोनों घायल आरोपी जब अस्पताल में एडमिट हुए, तब वारदात का खुलासा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना को लेकर गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। लड़की को जान से मारने और उसके घर को आग में जला डालने की धमकी भी दी गई। घटना के संबंध में चैनपुर के SDPO कुलदीप कुमार मंगलवार दोपहर में प्रेस वार्ता करेंगे।

पीड़ित और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना का खुलासा होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। वहीं, मामले की गंभीरता के मददेनज़र पीड़ित के गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से काबू में है। परिजन के अनुसार, घटना की जानकारी पीड़ित के माता-पिता को मिली तो उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और ऊपर धावा कर दिया। धारदार हथियार से दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर वार किया, जिससे दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *