50000 रुपये देकर पत्नी ने करवा दी पति की हत्या….कारण जान आपके होश ही उड़ जाएंगे

मुंबई: आजकल अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उसे सुनकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। यह मामला मुंबई का है जहाँ 50 हजार रुपये देकर एक महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी है। जी हाँ, यह सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल इस मामले में पत्नी ने एक बदमाश को पैसे दिए और उसके बाद अपने ही पति की हत्या करवा दी।

बताया जा रहा है 35 साल की महिला ने नागपुर में पैसे लेकर हत्या करने वाले दो लोगों की मदद से हत्या करवाई है। इस मामले में एक वेबसाइट की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला ने दोनों हत्यारों चंदन नत्थूजी दिवेवार और सुनील मालवीय को अपने पति की हत्या के लिए 50,000 रुपये का भुगतान किया है। अब इस मामले में महिला और एक कॉन्ट्रैक्ट किलर चंदन को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दूसरा आरोपी सुनील इस समय फरार है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस का कहना है, “मृतक के फोन रिकॉर्ड्स से देखने के बाद और सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपराध कुबूल कर लिया।” वहीं पूछताछ में हत्या के दूसरे आरोपी चंदन ने पुलिस को बताया कि उसने देविका की मदद की क्योंकि जयदीप शराब पीता था और उसे रोज मारता-पीटता था। चंदन ने पुलिस से कहा कि उसने और सुनील ने देविका से 50,000 रुपये लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *