रायपुर। नक्सलवाद, ड्रग्स, हथियार की तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए आठ राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी काम

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी की पहल पर सोमवार को महाराष्ट्र के डीजीपी आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड,बिहार और पश्चिम बंगाल के आला पुलिस अधिकारी वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए।

इसमें छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा और आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर यह तय किया कि वे नक्सलवाद समेत हथियार-ड्रग्स की तस्करी, अपराधियों के मूवमेंट पर साथ मिलकर काम करेंगे।

साथ ही, एक-दूसरे से सभी अहम जानकारियां भी शेयर करेंगे। सभी ने यह भी तय किया कि हर महीने सभी आठ राज्यों के डीजीपी बैठक करेंगे और नियमित रूप से समीक्षा भी करेंगे, जिससे मुहिम को सफल बनाया जा सके।

मीटिंग में ही आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आनंद छाबड़ा को को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई। वे सभी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर जरूरी सूचनाओं को भी साजा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *