आज डौडीं लोहारा नगर के बाजार चौक में छत्तीसगढ़ किसान मजदूर संघ ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला व इस आंदोलन जन सभा में किसान विरोधी बिल, बढ़ती बेरोजगारी व मुलभुत समस्याओं पर किसान संघ के जनप्रतिनिधी ने जमकर भड़ास निकाली जिस कदर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रहा है तो वही किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है इधर सरकार भी किसान विरोधी बिल पास कर किसानों को निहत्था करने पर तुला हुआ है अगर ऐसा नहीं है तो बिल में समर्थन मूल्य को क्यों नहीं दर्शाया गया आवश्यक वस्तु अधिनियम से आखिर क्यों इसे बाहर कर दिया गया तो कैसे कह सकते हैं कि हम यह बिल किसान हित का है अगर किसान हित में होता तो सभी बातों को प्रमुखता से दर्शाया जाता अब तो किसानों को यह भी नहीं पता होगा कि उसका पैदावार किया हुआ अनाज किस रेट में बिकेगा अब तक तो कम से कम उसे समर्थन मूल्य का जानकारी होता था इस तरह से अनेक मुद्दों को वहां उपस्थित किसान नेताओं ने उठाये कहा भारत देश गांव में बसता है जहां किसान निवास करते हैं और यही ग्रामीण क्षेत्र में देश की आत्मा होती है ।हमारे किसान भाई अपनी मातृभूमि यानी जमीन जमीर का कभी सौदा नहीं करना चाहेगा जय जवान जय किसान नारा के साथ पूरा डौंडीलोहारा गूंज उठा,,इस सभा को प्रमुख रुप से किसान नेता गैंदसींग ठाकुर व नवाब जिलानी ने संबोधित किया
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने जमकर हमला बोलते हुए केंद्र सरकार को कोसा
