सपना चौधरी मां बन गई है। हाल ही में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इन दिनों सपना चौधरी रेस्ट कर रही है। ऐसे में उनके देसी ठुमकों को लोग खूब याद कर रहे है। उनके गाने शादी-पार्टियों की जान होते है। उनके गानों पर लोग जमकर डांस करते है। सपना चौधरी ने अपने डांस से दम पर अपनी पहचान बनाई है। लोग उनके ठुमकों के दीवाने है। उनकी दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि सोशल मीडिया पर आए दिन उनके पुराने वीडियो जमकर देखें जा रहे है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary Ke Gane) सुपरहिट हरियाणवी गाना ‘गजबन पानी ने चाली’ (Ya Gajban Pani Ne Chali) पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके है। वीडियो में सपना ने ऐसे ठुमके लगाए (Sapna Choudhary) कि वहां बैठे दर्शक भी टकटकी लगाकर सिर्फ देखते रह गए। वीडियो में भीड़ को देखकर ही आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है। सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकरार नजर आ रही है।
सपना चौधरी के डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं। सपना चौधरी के डांस को हर कोई कॉपी करना चाहता है। आपको बता दें कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी रागिनियों से की थी। इसके बाद वह धीरे-धीरे आगे बढ़ती गईं और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा बनीं। इसमें उन्हें काफी सुर्खियां मिली थीं। इसके बाद सपना के पास कई बड़े ऑफर आए। उन्होंने फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सपना की एक्टिंग को जमकर पसंद किया गया।
