दिल्ली पुलिस ने मॉडल टाउन हिट एंड रन केस में एक 12वीं क्लास में पढ़ने वाले 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि बीते सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों सहित 4 लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी थी और फिर घटनास्थल से फरार हो गया था. जिसमें दो बच्चियों की मौत हो गई और एक बच्चा और एक वयस्क बुरी तरह घायल हो गई. घटना स्थल पर मौजूद लोग हादसे का शिकार घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक बच्ची और एक वयस्क की हालत गंभीर है.
मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक निजी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले 17 वर्षीय आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्र ने सोमवार की रात अपनी हॉन्डा सिटी कार से गुरुद्वारा नानक प्याऊ के सामने से जीटी रोड पार कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी और इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गया. जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. छात्र घर से अपने अंकल की कार लेकर निकला था
इस घटना में दो बहनों की मौत हो गई. जिनमें से एक की उम्र 7 साल की थी और दूसरी 4 साल की थी. इन बच्चियों के साथ उनका भाई भी था. जो फिलहाल घायल है. इसके साथ ही एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है. जिनका अभी अस्पताल में इलाज जारी है. बता दें, घटना के बाद पुलिस को कार की टूटी हुई नंबर प्लेट मिली थी. जिसकी मदद से वाहन को ट्रैक किया गया और इसी के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई.
