राजनीतिक दुर्भावना में किया ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र निलंबित….अमित जोगी

पेंड्रा। ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र के निलंबन पर जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष और ऋचा जोगी के पति ​अमित जोगी ने कहा है कि राजनीतिक दुर्भावना में जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया है, आज ही जिला जाति सत्यापन समिति ने ऋचा जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निलंबित किया है।

गौरतलब है कि आज मुंगेली में ऋचा जोगी का जाति प्रमाणपत्र निलंबित हो गया है, ऋचा जोगी द्वारा पेश किए गए दस्तावेज की समीक्षा के बाद जाति प्रमाण पत्र निलंबित किया गया। बता दें कि इसके पहले ऋचा जोगी के भाई ऋषभ साधू ने समिति के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखा था, पूरे प्रकरण को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति को भेजा था।

बीते सोमवार को ऋचा जोगी ने जवाब के लिए कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए 10 दिनों का वक्त मांगा था। हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अधिनियम 2013 के संशोधन और जिला समिति के नोटिस को चुनौती दी थी। साथ ही कांग्रेस पर जाति प्रमाणपत्र रद्द करवाकर मरवाही उपचुनाव लड़ने देने से रोकने का आरोप भी लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *