रायपुर से प्रयागराज… लखनऊ और बैंगलोर के लिए नई फ्लाइट.. ऐसा होगा शेड्यूल

रायपुर : देश में आने वाले दिनों में नवरात्र और दिपावली का पर्व मनाया जाना है. इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने यात्रियों के लिए राहत की खबर दी है. रायपुर से प्रयागराज और लखनऊ, बैंगलोर के लिए फ्लाइट फिर शुरू हो रही है. वहीं कुछ फ्लाइट्स के टाइम में भी बदलाव किया गया है.इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) ने 25 अक्टूबर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना (Swami Vivekananda Airport Mana) से तीन नई उड़ानों के संचालन का ऐलान किया. इसमें प्रयागराज से लखनऊ के लिए दो फ्लाइट और बैंगलोर के लिए एक फ्लाइट संचालित होगी. यह विशेष फ्लाइट 30 नवंबर तक के लिए संचालित किया जाएगा.

कैसा होगा पूरा शेड्यूल?

प्रयागराज के लिए यह फ्लाइट रोजाना, वहीं लखनऊ के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी.

रायपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट सुबह 9 बजे टेकऑफ होगी, जो कि सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी, वहीं प्रयागराज से यह फ्लाइट सुबह 11.30 बजे टेकऑफ होगी, जो कि 1.20 बजे रायपुर पहुंचेगी.रायपुर से लखनऊ की फ्लाइट सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी, जो कि 9.55 बजे पहुंचेगी, वहीं लखनऊ से यह फ्लाइट शाम 6.30 बजे उड़ान भरकर शाम 7.55 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेगी.बैंगलोर से 8.30 बजे टेकऑफ होकर फ्लाइट 10.25 बजे रायपुर पहुंचेगी, वहीं रायपुर से सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *