रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई

    रायपुर, 16 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की सभी प्रदेशवासियों विशेषकर अग्रवाल समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था,आर्थिक समरूपता और सामाजिक समानता महाराजा अग्रसेन के आदर्श मूल्य रहे। बघेल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर सभी समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प लें साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सदभाव का वातावरण बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *