जलगांव में चार मासूमों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, खेत में लटके मिले शव

जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। ये घटना गुरुवार देर रात की है, जब बच्चों के माता-पिता काम से मध्य प्रदेश आए हुए थे। जलगांव के अंतर्गत आने वाले बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के शख्स के घर यह परिवार खेती करता था।

बोरखेड़ा गांव के खेत में इन चारों मासूमों के शव लटके हुए बरामद हुए हैं, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश और शौक का माहौल है। मध्यप्रदेश से नौकरी की खोज में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आकर रहने लगा था। महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के शख्स के यहां खेती कर अपना गुजरा करते हैं। मृतक बच्चों में 12 वर्षीय लड़की सईता, 11 साल का रावल, आठ साल का अनिल और तीन साल की सुमन शामिल है। इन चारों बच्चों की लाश मालिक मुस्तफा का खेत में लटकी हुई मिली है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन चारों बच्चों का क़त्ल कुल्हाड़ी से किया गया है। पुलिस को शक है कि इन चारों का क़त्ल एक ही कुल्हाड़ी से किया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *