रायपुर के गोलबाजार में औ​षधि कारोबार विजय गुप्ता के घर ED का छापा…

छत्तीसगढ़। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भाजपा नेता केदार गुप्ता के छोटे भाई विजय गुप्ता के यहां दबिश दी। बताया गया कि विजय गुप्ता के प्रतिष्ठान में कुछ माह पहले वन विभाग ने छापेमारी की थी जिसमें वन्यप्राणी के खाल आदि बरामद किए थे।बाद में प्रकरण ईडी को भी ट्रांसफर हो गया। विजय गुप्ता की गोलबाजार में जड़ी-बूटी की दूकान है। उनका सिविल लाइंस के रायगढ़ बाड़ा में मकान है। ईडी की टीम ने करीब दो घंटे तक वहां जांच की। जांच का विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है। इस पूरे मामले में भाजपा नेता केदार गुप्ता ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में स्पष्ट किया कि उनके भाई का अलग व्यवसाय है। पुराने प्रकरण को लेकर ईडी की जांच टीम आई हुई थी। जांच भी पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *