दुर्ग में शुक्रवार देर रात गोल्डन सोशल क्लब के नाम से संचालित रेस्टोरेंट में छापा मारा गया।
आधी रात यहां युवक और युवतियां हुक्के की कश लगाते नजर आएं। दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में मोहन नगर पुलिस ने दो संचालकों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गोल्डन सोशल क्लब में लंबे समय से हुक्का बार संचालित करने की शिकायत मिल रही थी।
