कल रात निरस्त किया गया मेरा जाति प्रमाण पत्र, मुझे छोड़ सबको थी इसकी खबर….अमित जोगी

पेंड्रा। अमित जोगी ने ट्वीट कहा है कि कल रातों रात उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मेरा प्रमाण पत्र निरस्त किया। इस बात की खबर मुझे छोड़ बाक़ी सबको थी, मैंने उसे पढ़ने के लिए समय मांगा, वो भी नहीं दिया गया।कल रातों रात उच्च स्तरीय जाति छानबीन समिति ने मेरा प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।इसकी खबर मुझे छोड़ बाक़ी सबको थी! मैंने उसे पढ़ने के लिए समय माँगा, वो भी नहीं दिया!

वहीं अमित जोगी के नामांकन पर सुनवाई खत्म हो गई है,जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी अमित जोगी के चुनाव नामांकन को रद्द कर दिया है जिसके बाद अब अमित जोगी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। बता दें कि वैध दस्तावेज के अभाव में निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया है।

अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के फैसले पर ST-SC विभाग के मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने कहा है कि राज्य छानबीन समिति का निर्णय सही है, पहले स्व अजीत जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त हुआ, अब उनके बेटे अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त हुआ। मरवाही में वैध ST प्रमाण पत्र वाला व्यक्ति चुनाव लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *