रायपुर : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के बारे में रेडियो पर देंगे जानकारी : आकाशवाणी रायपुर से ‘हमर ग्रामसभा’ का प्रसारण 18 अक्टूबर को

छत्तीसगढ़ी के साथ हलबी, सरगुजिहा और कुड़ुख में भी होगा प्रसारित

रायपुर. 17 अक्टूबर 2020

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना की जानकारी देंगे। वे 18 अक्टूबर को शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों के बारे में बताएंगे। वे इस दौरान योजना के संबंध में श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देंगे। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

आकाशवाणी के अंबिकापुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा में, रायगढ़ केंद्र से छत्तीसगढ़ी और कुड़ुख में तथा जगदलपुर केंद्र से छत्तीसगढ़ी और हलबी बोली में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। शेष केंद्रों से छत्तीसगढ़ी में इसका प्रसारण होगा। उल्लेखनीय है कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और इनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *