जहर का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने प्रेमिका को मारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपनी विवाहित प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी खुद भी विवाहित है. यह पूरा मामला मसूरी इलाके का बताया गया है. पुलिस को इस मामले का खुलासा करने में लगभग 40 दिन का समय लग गया.

पिछले 7 सितंबर को गाजियाबाद के मसूरी इलाके से एक महिला संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी. महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मसूरी थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी महिला नहीं मिली. हाल ही में पुलिस को पता चला कि महिला, इलाके के ही डॉक्टर इस्माइल के संपर्क में रहती थी. पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो पता चला कि डॉक्टर इस्माइल ने कुछ दिनों पहले अपना मोबाइल नंबर चेंज कर लिया था.

पुलिस ने डॉक्टर का पुराना मोबाइल नंबर खोजा और उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी इस्माइल को हिरासत में ले लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर डॉक्टर इस्माइल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो महिला को बहाने से हरियाणा ले गया था. जहां पर जहर का इंजेक्शन लगाकर महिला का क़त्ल कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *