हैदराबाद में बरशी आफत की बारिश, सड़कों पर आया सैलाब, नदी में तब्दील हुईं शहर की गलियां

इस सप्ताह की शुरुआत में शहर के कई हिस्सों में भारी बाढ़-बारिश से मची तबाही के बाद शनिवार को फिर से महानगर के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई और जलजमाव के कारण यातायात बाधित हो गया. शनिवार शाम को कई घंटो तक हैदराबाद में तेज बारिश हुई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया.

शनिवार को हैदराबाद में दो बार तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है. शनिवार को बारिश के कारण बालापुर झील का बांध टूट गया जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया. लगातार तेज बारिश की वजह से ग्रेटर हैदराबाद की कई सड़के पानी से लबालब भर गई. नजारा इतना वीभत्स था कि देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि यह आवासीय इलाका है या फिर कोई नदी.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10 बजे तक मेडचल मल्काजगिरी जिले के सिंगापुर टाउनशिप में 157.3 मिमी और शहर के उप्पल के पास बांदलागुड़ा में 153 मिमी बारिश हुई. शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई.

जीएचएमसी के निगरानी एवं आपदा प्रबंधन निदेशक विश्वजीत कामपति के एक ट्वीट के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के आपदा प्रतिक्रिया बल (डीआरएफ) के कर्मी लगातार जलजमाव और बाढ़ मे बचाव कार्य कर रहे हैं. मौसम विभाग ने रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *