देश में घट रहे कोरोना के नए मामले, एक्टिव केस की संख्या भी 8 लाख से नीचे पहुंची

भारत में कोरोना वायरस का कहर कम होता दिख रहा है. वहीं, रोजाना सामने आने वाले मामलों में भी कमी देखी जा रही है. इसके साथ-साथ ऐक्टिव केस भी घटकर 8 लाख के नीचे पहुंच चुका है, जो एक समय 9 लाख के ऊपर था. भारत में लगातार ढाई महीने (74 दिन) तक दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आने के बाद 17 अक्टूबर को यह सिलसिला टूटा

WHO के मुताबिक, 17 अक्टूबर को अमेरिका में बीते 24 घंटों में 63,044 नए मामले सामने आए जो दुनिया मे सबसे ज़्यादा हैं. वहीं, भारत में शनिवार को 62,212 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही भारत अब दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गया है.

बीते एक महीने से ज्यादा समय में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना की वैश्विक टैली में अमेरिका फिर टॉप पर पहुंच गया. इससे पहले भारत सबसे ऊपर बना हुआ था. बता दें कि अमेरिका में फिलहाल 80,48,724 कोरोना के मामले हैं. वहीं, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 74,32,680 है. अमेरिका में कोरोना के कहर से 2,18,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 46,32,612 एक्टिव केस हैं. यहां 31,97,539 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

उधर, भारत में कोरोना 1,13,000 से ज्यादा लोग कोरोना के शिकार बन चुके हैं एक्टिव केस की संख्या 7,95,087 है. यहां 65,24,595 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर काबिज ब्राजील में कोरोना के 52,00,300 मामले हैं और 1,53,214 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. देश में 5,20,693 एक्टिव मामले हैं और 45,26,393 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *