13 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, 3 दिन बाद मिली लाश

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के पानागर के पास नहर से बरामद की गई नाबालिग बच्चे की मिली लाश की शिनाख्त कर ली गई है. मृतक बच्चे की पहचान आदित्य लाम्बा के रूप में की गई है. तीन दिनों पहले अपहरण करने वालों ने उसे किडनैप कर परिवार वालों से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी.

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है. पुलिस अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले धनवंतरी नगर के रहने वाले कारोबारी मुकेश लाम्बा का पुत्र आदित्य किराना की दुकान से संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया था. परिवार वालों ने कई जगह पर बच्चे की तलाश भी की थी, लेकिन जब वह नहीं मिली तो इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी.

शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस आदित्य की तलाश में लगी हुई थी. किन्तु उसे खोजने में पुलिस विफल रही. इसी बीच आज सुबह उसका शव पानागर के पास एक नहर से बरामद हुई है. मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है. फिलहाल पुलिस आज शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए घटना के संबंध में जानकारी देने वाली है.  वहीं बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *