अब नये कलेवर में नजर आएगा Aadhar Card, आसानी से वॉलेट में भी रख सकेंगे- पाने का है यह आसान तरीका

आज के समय आधार कार्ड (Aadhar Card) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में शामिल है. इसके बिना आपके ज्यादातर काम नहीं हो सकते हैं. हर जगह Aadhar Card की मांग आपसे की जाती है. ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड को कोई नुकसान पहुंचता है या फिर वह खो जाता है तो आरको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, आपका आधार अब नए अवतार में दिखेगा. जी हां.. अब यह बिल्कुल ATM कार्ड के जैसा होगा और आपको अगल से लैमिनेट कराने की भी जरूरत नहीं होगी.

UIDAI ने ट्वीट कर बताया है कि Aadhar Card को अब PVC कार्ड पर रिप्रिंट कराया जा सकता है. यह कार्ड आपके ATM या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा. UIDAI ने ट्वीट कर लिखा, ‘आपका आधार अब सुविधाजनक साइज में होगा, जिसे आप आसानी से अपने वॉलेट में रख सकेंगे.’ हालांकि इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको 50 रुपये खर्च करने होंगे.

Aadhar का यह नया कार्ड दिखने भी आकर्षक और टिकाऊ भी है. इसके साथ-साथ PVC आधार कार्ड लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से भी लैस है. इसे पूरी तरह वेदर का ध्यान रखकर बनाया गया है. सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट होगा. आधार पीवीसी कार्ड को अब ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *