रायपुर : संसद में पारित नए कृषि कानून को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की तैयारी है. 27 और 28 अक्टूबर को विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. इसकी जानकारी संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने दी है.उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के कृषि कानून से परे प्रदेश के किसानों के लिए नया कृषि कानून बनाया जाएगा. इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. 27 और 28 अक्टूबर विधानसभा के विशेष सत्र के लिए राज्यपाल को फाइल भेजी गई है.इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री चौबे ने कहा, 15 साल की सत्ता के बाद रमन खाली हो गए हैं इसलिए वह रोजाना सोच समझकर बयान देते हैं. वह 15 साल में भी अपनी पैठ जनता के बीच नहीं जमा पाए. उनकी पूछ परख पार्टी में भी कम हो गई है. रमन को स्वयं आत्मवलोकन करना चाहिए.
नया कृषि कानून बनाने की ओर अग्रसर प्रदेश सरकार…
