मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले 5 दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होगा। तो कई राज्यों में हल्की बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हैदराबाद और तेलंगाना जैसे राज्यों में अभी भी बरसात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते शनिवार और रविवार को हैदराबाद और तेलंगाना में तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। कई इलाकों में पानी भर गया था और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। तेलंगाना सरकार के अनुसार, राज्य में भारी बारिश के चलते 50 लोगों की मौत हुई है। अनुमान के मुताबिक 9,000 करोड़ रुपये का नुकसान बारिश के कारण हुआ है।
दिल्ली में प्रदूषण, उत्तर भारत में हल्की ठंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में बारिश की चेतावनी
