PM मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधित कर रहे हैं. भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री छह बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. भारत में जब से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई है तब से प्रधानमंत्री छह बार राष्ट्र के नाम संदेश जारी कर चुके हैं. यह उनका सातवां राष्ट्र के नाम संबोधन रहा. मार्च महीने में उन्होंने इसकी शुरुआत की थी और 19 मार्च को उन्होंने लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी. इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ” का नारा दिया था. अपने इस संबोधन में उन्होंने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था. उन्होंने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की थी. प्रधानमंत्री ने सभी से कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पांच मिनट ताली बजाकर, थाली बजाकर या फिर घंटी बजाकर हौसला बढ़ाने और सैल्यूट करने का आग्रह किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *