अपने व्यस्त साथी के साथ रोमांस कैसे करें…..

लैपटॉप स्क्रीन पर सावधानी से देखते हुए, मैंने गलतियां ढूंढने के लिए प्रेज़ेंटेशन की छानबीन की। आखरी बार देखने के बाद मैं ब्रेक लेने के लिए तैयार हो जाऊंगी। काश मैं प्रेज़ेंटेशन पर गहन काम करने के बाद काम छोड़ कर भाग सकती। जैसे ही मैंने सेंड का बटन दबाया, पास की मेज़ पर रखा फोन बजने लगा, जिसने एक आगंतुक की घोषणा की। मैं सोचने लगी कि वह कौन हो सकता है। मैं अपने ऑफिस से निकल कर रिसेप्शन पर जा पहुंची और अपने पति को वहां सोफे पर आराम फरमाते देखा। देखो, उनका वहां पर कोई काम नहीं था, मैंने स्वयं से कहा और बोल भी दिया।

उन्होंने कहा, “मैं तुमसे मिलने आया था क्योंकि मुझे तुम्हारी याद आ रही थी,” मुझे रत्ती भर भी विश्वास नहीं हुआ। “अच्छा! अब असली वजह बताओ,” मैंने उनके उत्तर का इंतज़ार किया।

पता चला कि वह पास ही में मीटिंग के लिए आए थे और एक आवेग (ऐसा पहली बार हुआ था) के कारण वे मेरे ऑफिस आ गए थे। मैं इधर उधर देखने लगी यह सोचकर कि लोग क्या सोचेंगे। मैं कैसे समझाऊंगी कि मेरे पति बिना किसी कारण के मुझसे मिलने आ गए थे? ज़ाहिर है, हम बातें करने के लिए रिसेप्शन पर नहीं बैठ सकते थे, हालांकि वह आरामदायक था। मेरे पूर्व-बॉस अक्सर कहते थे, अगर आप रिसेप्शन के सोफे पर हैं, तो या तो आप एक आगंतुक हैं या आपको बर्खास्त कर दिया है।

ऐसी छाप छोड़ने में मुझे रत्ती भर भी दिलचस्पी नहीं थी, मैंने अपने पति से इंतज़ार करने को कहा। मैं अपनी डेस्क पर वापस चली गई, महत्त्वपूर्ण लगने वाले कागज़ात का एक पुलिंदा उठाया और ऑफिस से निकल कर कार में बैठ गई ताकि ऐसा लगे कि हम किसी व्यक्तिगत आधिकारिक काम पर थे। हमने ऑफिस परिसर से बाहर निकल एक और सड़क पर गाड़ी खड़ी कर दी और मेरे पति द्वारा लाए केक झटपट निगल गए। वह ऐसा नहीं था जैसी डेट्स होती हैं, लेकिन इसने मुझे फिर से जवान बना दिया और जब मैं ऑफिस वापस गई और अपने बाकी कार्य करने लगी तब मैंने स्वयं को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस किया।

कभी-कभी हम एक त्वरित खरीदारी ब्रेक लेते हैं, जो हमें एक बोरियत भरे काम के सप्ताह के दौरान आवश्यक एड्रेनालाइन देता है

ऐसे अवसरों के दौरान हमारी पसंदीदा खरीदारी ‘प्रोजेक्ट खरीदारी’ होती है। वह प्रकार जिसमें हम दिमाग में एक साझी परियोजना लेकर खरीदारी करते हैं, जैसे की होम-मेकओवर। अन्यथा हमें मॉल में एक साथ होना कठिन लगता है, क्योंकि हमारी रूचियां अलग-अलग हैं। अधिकतर खरीदारी के दिनों में, हम अलग हो जाते हैं, व्यक्तिगत खरीदारी को पूरा करते हैं और जाने का समय होने पर वापस मिल जाते हैं। हालांकि, परियोजना खरीदारी के लिए, हम नवविवाहितों की तरह एक-दूसरे से चिपके रहते हैं।

मिलने का स्थान खोजें

एक जोड़ा जिसे मैं जानती हूँ एक शहर में होने के लिए अपनी यात्रा समन्वित करता है। एक अवसर पर, मेरे पति और मैं दुनिया के विपरीत छोर से काम के सिलसिले में पेरिस पहुंचे और हमें एफिल टावर के पास रात का भोजन करने का और केवल एक रात के लिए होटल का कमरा साझा करने का अवसर मिला। यह रोमांचक और निषेध महसूस हुआ, एक अवैध संबंध की तरह जब हम देर रात को होटल में घुसे और कमरे में एक अतिरिक्त मेहमान दर्ज किया। एक लंबे समय के बाद हमें एक अलग शहर में साथ रहने का मौका मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *