रायपुर : राज्यपाल ने समाजसेविका श्रीमती यादव को कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में शामिल होने पर दी बधाई

रायपुर, 20 अक्टूबर 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने समाजसेविका पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव से फोन में चर्चा कर उन्हें टी.व्ही. शो कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि आप हमारी प्रदेश की गौरव हैं। यह खुशी की बात है कि आपको राष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। आपके द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सुसंगठित करने और स्वरोजगार दिलाने का जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। मैं आशा करती हूं कि आप इसी तरह छत्तीसगढ़ और देश के विकास में योगदान देती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *